फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket Stadium: 30 माह में तैयार हो जाएगा वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इन सुविधाओं से होगा लैस

Thu, 04 May 2023 07:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने वाराणसी में गंजारी स्टेडियम के निर्माण के लिए एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे हैं। पांच मई अंतिम तिथि है। 
विज्ञापन
क्रिकेट स्टेडियम की सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी को 30 माह में गंजारी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात मिल जाएगी। 25 एकड़ में 400 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले स्टेडियम में एक साथ 30 हजार दर्शक बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठा सकेंगे। स्टेडियम में इंडोर स्पोर्ट्स की भी सुविधा होगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने गंजारी स्टेडियम के निर्माण के लिए एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे हैं।

विज्ञापन


पांच मई अंतिम तिथि है। यूपीसीए की वेबसाइट पर जारी प्रस्ताव के मुताबिक काम शुरू होने से 30 माह तक स्टेडियम के निर्माण का लक्ष्य है। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा बैडमिंटन, टेबल टेनिस, तैराकी, आत्मरक्षा के सभी खेलों की भी सुविधाएं मिलेंगी। स्टेडियम में आउटडोर स्पोर्ट्स मैदान, क्रिकेट प्रैक्टिस मैदान, क्लब हाउस भी हो।

दो हजार स्क्वायर फीट का होगा बीसीआर
स्टेडियम में होने मैचों के लाइव प्रसारण के लिए 2000 स्क्वायर फिट का ब्रॉडकास्ट रूम (बीसीआर) बनाया जाएगा। सैटेलाइट अप लिंक क्षेत्र के लिए 20 गुना 20 फीट पल्स 12 गुना 12 फीट का कमरा होगा। 500 स्क्वायर फिट में कैंटीन और शौचालय, बस स्टैंंड की सुविधा होगी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में एक पिता के 48 बच्चे...मतदाता सूची को देख लोगों ने पीट लिया सिर

विज्ञापन

ये होंगे निर्माण

खिलाड़ी और मीडिया सुविधाएं, वीआईपी लाउंज, कारपोरेट बॉक्स, ओपन कार पार्किंग, कार चार्जिंग स्टेशन, पानी की टंकी, बारिश के पानी को संरक्षित करने की सुविधा, गोल्फ कार्ट, सड़क, सोलर पैनल, तरणताल, फूड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें