फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में बिछ जाएगी इंटरसेप्टर पाइप लाइन

Sun, 22 May 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वरुणा कॉरिडोर के लिए चल रहा सुंदरीकरण का काम।
विज्ञापन
सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट वरुणा कॉरिडोर में बाधा बने चौदह नालों को इंटरसेप्टर पाइप लाइन से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और डीएम विजय किरन आनंद के निरीक्षण के बाद सिंचाई विभाग ने काम में तेजी ला दी है। डीएम बंगला से लेकर आदिकेशव घाट तक 10.3 किमी नदी के दोनों किनारों पर पाइप लाइन डालने का काम तीन माह के भीतर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन



सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि पाइप मंगाया गया है। इसे डालने के लिए खुदाई का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में नदी के दोनों तरफ पाइप लाइन डाली जाएगी। इसका ढलान प्राकृतिक रूप रखा जाएगा कि ताकि सीवर के पानी को लिफ्ट कराने में किसी प्रकार के उपकरण की आवश्यकता न पड़े। सीवर पाइप लाइन को दीनापुर एसटीपी तक ले जाने की जिम्मेदारी जल निगम को दी गई है।


वरुणा कॉरिडोर के लिए पानी की अहम भूमिका है। इसके लिए ज्ञानपुर पंप कैनाल से 150 क्यूसेक गंगा का पानी डाला जाएगा ताकि वरुणा का जलस्तर बरकरार रहे। विभागीय अभियंताओं का मानना है कि नालों को वरुणा में गिरने से रोका जाएगा तो पानी प्रदूषित नहीं होगा। इस दौरान जब गंगा का पानी छोड़ा जाएगा तो पानी स्वच्छ होगा। आस पास के गांव वालों के खेत खलिहानों की थोड़ी बहुत गंदगी बहाव में निकल जाएगी।
विज्ञापन



उधर, सामाजिक संस्था लोक चेतना ने मकबूल आलम रोड पर बैठक कर वरुणा कॉरिडोर के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई संदेश भेजा है। संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शहर के जल स्रोतों और प्राचीन धरोहरों को बचाने की अपील भी की है। बैठक में कैलाश सिंह, सदीप सिंह, नवीन प्रकाश, बृजेश श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह, अखिलेश उपाध्याय, नरेंद्र यादव और राजीव सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें