उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा आज शहर में 80 केंद्रों पर होगी। दो पाली (सुबह 9.30 से 11 .30 बजे और 2.30 से 4.30 बजे) होने वाली परीक्षा में 38,172 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर खुफिया विभाग की टीम नजर रखेगी। वहीं, केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे।
पीसीएस प्री परीक्षा को लेकर जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर दिन भर तैयारियां चलती रहीं। अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का मूल्यांकन करने में केंद्र व्यवस्थापक जुटे रहे। एडीएम सिटी गुलाब चंद ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी निगरानी करेंगे। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। साथ ही पुलिस और पीएसी के इंतजाम रहेंगे।
यह भी जानना है जरूरी
अभ्यर्थियों को परीक्षा से आधे घंटे पहले कमरे में प्रवेश मिलेगा।
परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद किसी अभ्यर्थी को अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।
पहले पेपर में सामान्य ज्ञान और दूसरे पेपर में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, मानसिक योग्यता अभिरूचि, सामान्य गणित आदि।