वाराणसी। बीएचयू के स्थाई कर्मचारियों को अब इंश्योरेंस का कवर मिलेगा। ग्रुप ए के अधिकारियों और प्रोफेसरों को 1 करोड़ रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा, जबकि ग्रुप बी, सी और डी के कर्मचारियों के लिए यह राशि 50 लाख रुपये होगी।
ग्रुप ए के कर्मचारियों का मासिक प्रीमियम 1,500 रुपये होगा, जबकि अन्य कर्मचारियों का 750 रुपये। यह राशि सीधे वेतन से काटी जाएगी और अप्रैल के वेतन से लागू होगी। कुलसचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि यदि कोई स्थाई कर्मचारी या प्रोफेसर इस बीमा का लाभ नहीं लेना चाहता है, तो वह वित्त कार्यालय को 10 मार्च से पहले सूचित कर सकता है। ब्यूरो