दीवार गिरती देख कासिम के दो दोस्त भागने लगे लेकिन कासिम नहीं भाग पाया और दीवार के मलबे में दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाने लगे। मलबा हटाकर कासिम को बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
परिवार की सहमति पर पुलिस ने पंचनामा कर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया। कासिम के मौत से परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। मृतक कासिम दो भाई और एक बहन में बड़ा था।