फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी आफत: कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर मासूम की मौत, दो बाल-बाल बचे

Wed, 06 Oct 2021 10:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बारिश से गिरा कच्चा घर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। दीदारगंज के गदाईपुर में बुधवार की सुबह कच्ची दीवार बारिश के चलते ढह गई। इससे दोस्तों संग शौच कर घर वापस लौट रहा मासूम दीवार के मलबे के नीचे दब गया। वहीं उसके साथ जा रहे दो मासूम बाल-बाल बचे गए।

विज्ञापन


बच्चों के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े, और मलबा हटाकर मासूम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, दीदारगंज थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव निवासी इज़हर अहमद का पुत्र मोहम्मद कासिम(6) अपने दो दोस्तों के संग बुधवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे शौच के लिए गया था। शौच कर वह दोस्तों के साथ करीब सात बजे घर वापस आ रहा था। इसी दौरान गांव के ही मंगरु गुप्ता की कच्चे घर की दीवार भरभरा कर गिर गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दोस्त बचकर भाग गए , लेकिन कासिम नहीं भाग पाया

दीवार गिरती देख कासिम के दो दोस्त भागने लगे लेकिन कासिम नहीं भाग पाया और दीवार के मलबे में दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाने लगे। मलबा हटाकर कासिम को बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

परिवार की सहमति पर पुलिस ने पंचनामा कर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया। कासिम के मौत से परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। मृतक कासिम दो भाई और एक बहन में बड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें