फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में शिवाला घाट पर चोरी के आरोपियों को पकड़ा और कर दिया ऐसा हाल

Fri, 08 Jun 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अमानवीय हरकत के आरोप में पांच अन्य को लिया हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत शिवाला घाट में गुरुवार को चोरी के आरोप में तीन लोगों को पकड़ कर इलाकाई लोगों ने जमकर पिटाई की। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो अमानवीय हरकत करते हुए बेतरतीब तरीके से तीनों के सिर के बाल और मूंछ छील कर वीडियो बनाया और फोटो खींची।
विज्ञापन


मामला पुलिस की जानकारी में आया तो चोरी के तीन आरोपियों के साथ ही अमानवीय हरकत के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। दोनों पक्ष के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

गुजरात के श्रद्धालुओं का एक दल शिवाला घाट पर गंगा स्नान कर रहा था। इसी दौरान गोंडा के मनिकापुर थाना के वनकसिया के गंगा राम और मोतीगंज थाना के कौरहें के ननकुन वर्मा व रामरंग को चोरी के आरोप में गुजरात के दल ने पकड़ कर शोर मचाया। शोर सुनकर घाट पर मौजूद अन्य लोग भी भाग कर मौके पर आए और तीनों की पिटाई कर नाई को बुलाया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

up police - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तीनों के सिर के बाल और मूंछ को बेतरतीब तरीके से छील कर पुलिस को सूचना दी गई। घटना से संबंधित वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आया।

इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि चोरी और अमानवीय हरकत दोनों के आरोप में अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। गप्पू शर्मा, विष्णु साहनी सहित पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उधर, चोरी के आरोप में गिरफ्तार रामरंग ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई गंगाराम की पथरी का इलाज कराने बीएचयू आया था। अस्पताल जाने में समय था इस वजह से तीनों गंगा स्नान के लिए शिवाला घाट चले गए। शिवाला घाट पर चोरी के आरोप में पीट कर जबरन मनमाने तरीके से दाढ़ी और बाल छील दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें