फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : बीएचयू में मिलेगी बीमारियों से बचाव की जानकारी, दो-तीन दिसंबर को स्वास्थ्य मेले का आयोजन

Sat, 30 Nov 2024 06:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बीएचयू आईएमएस परिसर में दो-तीन दिसंबर को स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा। एक ही जगह आधुनिक चिकित्सा, दंत चिकित्सा, आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ मिलेगा। आईएमएस वार्षिकोत्सव के दौरान आयोजन किया गया है जिससे मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेेले के बारे में जानकारी देते निदेशक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के वार्षिकोत्सव में दो-तीन दिसंबर को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। संस्थान परिसर में लगने वाले इस मेले में आने वाले लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही एक ही छत के नीचे आधुनिक चिकित्सा, आयुर्वेद चिकित्सा और दंत चिकित्सा से जुड़ी जांच भी निशुल्क की जाएगी। आईएमएस निदेशक प्रो.एसएन संखवार ने प्रेस कांफ्रेंस कर काशीवासियों से बड़ी संख्या में मेले में आकर लाभ उठाने का आह्वान किया गया है। बताया कि पहले दिन श्री देवराज उर्स अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, कोलार के कुलपति प्रो.बी वेंगम्मा करेंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मेले के बारे में निदेशक ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इसमें अलग-अलग स्टालों पर लोगों को मधुमेह, रक्तचाप और हृदय रोग जैसे बीमारियों पर परामर्श के साथ ही कुछ जरूरी जांच भी करवाई जाएगी। इसके अलावा दांत, आंख, बाल रोग, श्वसन रोग, वृक्क (किडनी), पंचकर्म, स्त्री रोग और मानसिक रोगों के लिए विशेष क्लीनिक की सुविधा भी मिलेगी। निःशुल्क रक्त परीक्षण, हड्डी की जांच और रक्त समूह की जांच होगी । आयुर्वेदिक पद्धति और ऋतु आधारित जीवनशैली एवं खान-पान आदि के संदर्भ में लोगों को परामर्श मिलेगा। बताया कि बाल चिकित्सा और मानसिक परामर्श तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रेस कांफ्रेंस में आयोजक मंडल में शामिल प्रो. टीपी चतुर्वेदी, प्रो. बीराम, प्रो.एसके भारतीय के साथ प्रो.एसपी मिश्रा, डॉ. संतोष सिंह, आयुर्वेद संकाय के वैद्य सुशील दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

चिकित्सा विज्ञान संस्थान की उपलब्धियां भी बताई जाएंगी
आईएमएस निदेशक प्रो.एसएन संखवार ने बताया कि मेले के बाद चार दिसंबर को स्वतंत्रता भवन में वार्षिकोत्सव का मुख्य आयोजन होगा। इसमें चिकित्सा विज्ञान संस्थान की उपलब्धियां भी बताई जाएंगी। इसमें एम्स जैसी सुविधा मिलने, किडनी प्रत्यारोपण, बुजुर्गों के लिए नेशनल एजिंग सेंटर बनाया जाना, सीसीयू ब्लॉक बनाना, जांच की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी आदि के बारे में बताया जाएगा। समारोह का उदघाटन पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. विवेक लाल करेंगे जबकि एम्स भोपाल के निदेशक प्रो. अजय सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में वार्षिकोत्सव के दौरान करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों, शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट छात्रों, संस्थान के सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें