पति बाहर नौकरी करता है। सास, ससुर के साथ महिला गांव में रहती है। आरोप है कि युवक ने मोबाइल पर गंदे मेसेज भेजे थे। आपत्ति जताने पर आरोपी ने अपने साथी के साथ घर में घुसकर पिटाई की।
अलीगढ़ में गोंडा के गांव निठावरी में एक महिला के मोबाइल पर गंदे मैसेज भेजे गए। विरोध करने पर आरोपी ने घर में घुसकर महिला सहित उसके पति और ससुर को पीटा। पीड़िता ने थाने में शिकायत की, लेकिन थाना पुलिस टरकाती रही। एसएसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार पति बाहर नौकरी करता है। सास, ससुर के साथ वह गांव में रहती है। 19 नवंबर को विपिन कुमार ने मोबाइल पर गंदे मेसेज भेजे थे। आपत्ति जताने पर 24 नवंबर सुबह करीब नौ बजे आरोपी ने अपने साथी भोला निवासी सरकोरिया के साथ घर में घुसकर पिटाई की।