Varanasi News: संसद में दिए गए विवादित बयान को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ आए दिन प्रदर्शन हो रहे हैं। पुतले भी फूंके जा रहे हैं। इसी क्रम में अजय राय के आवास के बाहर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जताई थी।
वाराणसी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध को लेकर गुरुवार को इंडी गठबंधन के नेताओं ने अपनी नाराजगी जताई। इस बाबत एसीपी से मिलकर अपनी आपत्ति दर्ज करते हुए प्रार्थना-पत्र भी सौंपा। इसके साथ ही अजय राय के घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन में विधिक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय राय की पत्नी को लेकर भी बातचीत की। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय राय के घर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था। इसको लेकर उनकी पत्नी ने भी शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।