फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIRF Ranking: एनआईआरएफ रैंकिंग में तीन पायदान नीचे खिसका बीएचयू,ओवरऑल श्रेणी में भी टॉप-10 से बाहर

Fri, 15 Jul 2022 04:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 एनआईआरएफ रैंकिंग में जहां ओवरआल संस्थाओं की सूची में बीएचयू को पिछली बार टॉप-10 में जगह जगह मिली थी वहीं इस बार बीएचयू टॉप 10 की सूची से बाहर हो गया है।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में इस बार काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की ओवरऑल रैंकिंग में गिरावट आई है। पिछले साल की तुलना में यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भी विश्वविद्यालय तीन पायदान नीचे खिसक गया है। हालांकि चिकित्सा संस्थानों में दो पायदान ऊपर आया है।  

विज्ञापन


ऐसे में देशभर के विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग के इस प्रतिस्पर्धा में बने रहना बड़ी चुनौती बनी हुई है।  शिक्षा मंत्रालय की ओर से हर साल  विश्वविद्यालयों, आईआईटी-आईआईएम सहित अन्य शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग अलग-अलग कैटेगरी में जारी की जाती है। 

पिछली बार ओवरआल संस्थाओं की टॉप-10 में थी बीएचयू

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार सुबह 11 बजे रैंकिंग जारी की। इस बार जो एनआईआरएफ रैंकिंग जारी की गई है उसका रिजल्ट भी चौंकाने वाला है। शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी एनआईआरएफ रैंकिंग में जहां ओवरआल संस्थाओं की सूची में बीएचयू को पिछली बार टॉप-10 में जगह जगह मिली थी वहीं इस बार बीएचयू टॉप 10 की सूची से बाहर हो गया है।

64.81 प्रतिशत अंक के साथ 11 नंबर मिला है जबकि पिछली बार 63.10 अंक के साथ 10वें स्थान पर था। विश्वविद्यालयों की सूची में पिछले साल 64.02 अंक के साथ बीएचयू तीसरे  स्थान पर था लेकिन इस बार 63.20 प्रतिशत अंक पाकर छठे स्थान पर पहुंच गया है।

 

शोध संस्थाओं में भी गिर गया ग्राफ

शोध के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय का ग्राफ इस साल नीचे आ गया है। पिछली बार जहां शोध संस्थानों की सूची में 54.96 प्रतिशत अंक के साथ बीएचयू 14वें स्थान पर था वहीं इस बार 55.61  अंक प्राप्त कर 15 में नंबर पर है।

एक नजर में रैकिंग
         
                                      2021             2022  
  • ओवरऑल                10                 11
  • विश्वविद्यालय              03                 06
  • रिसर्च                       14                 15
  • मेडिकल                   07                  05
     

चिकित्सा ने बचाई लाज, टॉप फाइव में आईएमएस बीएचयू

 एनआईआरएफ रैकिंग में भले ही ओवरऑल, विश्वविद्यालय और शोध में बीएचयू का ग्राफ गिरा है, लेकिन चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में आईएमएस बीएचयू दो पायदार ऊपर आया है। पिछले साल सातवें नंबर पर रहने वाला आईएमएस बीएचयू इस बार पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। यहीं नहीं दंत चिकित्सा, विधि की श्रेणी में भी विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन किया है। 

आईएमएस बीएचयू में पिछले साल की तुलना में सुविधाएं बढ़ी हैं। कायाकल्प के तहत काम हुए हैं। ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। 100 बेड का एमसीएच विंग, सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में ओपीडी, मरीजों को भर्ती करने से लेकर मनोचिकित्सा विभाग का भी अपना नया भवन बना है।

चिकित्सा संस्थानों की सूची में इस बार 68.12 प्रतिशत अंक मिले हैं। जबकि पिछले बार उसे 67.62 प्रतिशत अंक मिले थे। इस रैंकिंग में देश भर के 50 संस्थानों को सूचीबद्ध किया गया है। 
आईएमएस निदेशक प्रो. एसके सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शिक्षा और शोध में बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं। उधर विधि श्रेणी में भी बीएचयू की रैंकिंग में सुधार हुआ है। विश्वविद्यालय ने 51.66 प्रतिशत के साथ 20वां स्थान हासिल किया है, जबकि पिछले वर्ष 46.72 प्रतिशत अंकों के साथ 23वें स्थान पर था। विधि में देशभर के 30 संस्थानों की रैंकिंग जारी की गई है।
विज्ञापन

दंत चिकित्सा श्रेणी में 21वां स्थान 

दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय ने पिछले साल 53.23 प्रतिशत अंकों के साथ 25वां स्थान प्राप्त किया था, इस बार वह चार पायदान ऊपर आया है। इस बार 55.83 प्रतिशत अंकों के साथ 21वां स्थान मिला है। संकाय प्रमुख प्रो. विनय श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा व शोध के लिए विद्यार्थियों, शोधार्थियों को बेहतर माहौल व सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकाय प्रतिबद्ध है। एक वर्ष में ही रैंकिंग में चार पायदान ऊपर आना महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मेडिकल में बेहतर प्रदर्शन वाले पांच सर्वश्रेष्ठ संस्थान
संस्थान                                         प्रतिशत    रैंक
एम्स दिल्ली                                  91.60          1
पीजीआई चंडीगढ़                          79               2
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज               72.84           3
एनआईएमएचएन बंगलूरू               71.56           4
आईएमएस बीएचयू                        68.12           5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें