फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क: जमीनों को चिह्नित करने की कवायद शुरू, 50 हजार लोगों को मिल सकेगा रोजगार

Fri, 15 Jul 2022 05:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में औद्योगिक विकास के लिए प्रदेश सरकार अब उद्योगों को स्थापित कराने की तैयारी में है। इसके लिए एकीकृत औद्योगिक पार्क के लिए 100 एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
उद्योग - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलते बनारस में रोजगार के नए अवसरों को सृजित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार 100 एकड़ में एकीकृत औद्योगिक पार्क की स्थापना करने जा रही है। इसके लिए उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की ओर से कंसलटेंट नियुक्त कर दिया गया है। सलाहकार कंपनी ने वाराणसी में नए औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए जमीनों को चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसके लिए मिर्जामुराद, वाराणसी-सोनभद्र हाईवे, रिंग रोड सहित अन्य क्षेत्रों पर अध्ययन किया जा रहा है। वाराणसी के अलावा आजमगढ़ एवं गोरखपुर में भी एकीकृत औद्योगिक पार्क में भी सौ एकड़ में औद्योगिक पार्क बनाने की योजना है।

वाराणसी में औद्योगिक विकास के लिए प्रदेश सरकार अब उद्योगों को स्थापित कराने की तैयारी में है। इसके लिए एकीकृत औद्योगिक पार्क के लिए 100 एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि इस औद्योगिक पार्क में 250 से ज्यादा बड़ी व छोटी इकाइयों को स्थापित किया जाएगा और इसके माध्यम से 50 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन

वाराणसी में एरनेस्ट एंड यंग एलएलपी को कंसलटेंट के रूप में नियुक्ति किया है। औद्योगिक पार्क के लिए भूमि चिह्नित करने के लिए कंसलटेंट टीम बुधवार को वाराणसी पहुंची थी। यहां उद्योग विभाग की अधिकारियों एवं उद्यमियों के साथ बैठक की। औद्योगिक पार्क के लिए भूमि चिह्नित होने के बाद जल्द ही औद्योगिक पार्क बनाने काम शुरू किया जाएगा। 

सहायक आयुक्त जिला उद्योग वीके वर्मा ने कहा कि 100 एकड़ में बनने वाले औद्योगिक पार्क के स्थापना के लिए अभी कंसलटेंट टीम वाराणसी का दौरा करके गई है। जमीन का चयन करने के बाद निदेशालय को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद इसके बाद पार्क बनाने का काम शुरू किया जाएगा।  
विज्ञापन

औद्योगिक सुविधाएं विकसित कर जमीन आवंटित करेगी सरकार

जमीन चिह्नित करने के बाद सरकार उसका अधिग्रहण करेगी और वहां उद्योगों के विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वाराणसी में 1963 में चांदपुर औद्योगिक आस्थान की स्थापना हुई थी। इसके बाद से अभी तक कोई नई औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण नहीं हो पाया है। लेकिन अगर कंसलटेंट टीम की 100 एकड़ भूमि की कवायद पूरी हो जाती है तो जल्द ही वाराणसी को एक नया औद्योगिक पार्क मिल जाएगा। इसमें कई तरह की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें