फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सीएनजी स्टेशन सहित इंडोर स्टेडियम की मिलेगी सौगात, नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में लगी मुहर

Tue, 19 Oct 2021 12:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को हुई। इसमें सीएनजी स्टेशन, बायोगैस प्लांट, इंडोर गेम सहित पांच प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई। प्रस्तावों को जल्द ही अमल में लाया जाएगा। 
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में सीएनजी स्टेशन, बायोगैस प्लांट, इंडोर गेम सहित पांच प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई। वहीं स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और मरम्मत में लापरवाही करने पर ईईसीएल कंपनी से हुए अनुबंध को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया। इस प्रक्रिया में कम से कम तीन महीने का समय लगेगा। इसके बाद लाइटों की देखभाल निगम का आलोक विभाग खुद करेगा।

विज्ञापन


वहीं कैंट स्टेशन पर निगम की जमीन पर विवाद के चलते वहां बनने वाले सीएनजी स्टेशन के प्रस्ताव को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। नगर निगम सदन की बैठक सोमवार पूर्वांह्न करीब 11 बजे कार्यकारिणी हॉल में शुरू हुई। नगर निगम की अधिनियम की धारा 91 (1) के तहत अधिकारियों ने प्रस्तावों को रखा। बैठक में नगर में दो सीएनजी स्टेशन, शहंशाहपुर में बायोगैस प्लांट, जेपी मेहता इंटर कॉलेज परिसर में एक इंडोर स्टेडियम, कॉलेज के बाई ओर  दुकानें और दाहिने तरफ एक कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कराने पर मुहर लगी।
पढ़ेंः पीएम मोदी का काशी दौरा,  सिद्धार्थनगर से दोपहर बाद बनारस आएंगे प्रधानमंत्री, 5200 करोड़ की देंगे सौगात
विज्ञापन


इसी तरह नए सदन के भवन और अतिथि गृह के निर्माण के साथ ही पार्कों के बगल में करीब 56 दुकानें बनाई जाएंगी। इसे शासकीय बोर्ड केंद्र और प्रदेश सरकार के अधीन कंपनियों को किराए पर दुकानें आवंटित की जाएंगी। इस बीच बायोगैस प्लांट और दुकानों को कंपनियाें के आवंटन के मामले में सपा कार्यकारिणी के सदस्यों ने विरोध करना चाहा लेकिन, कार्यकारिणी में लाए गए सभी पांच प्रस्तावों को सर्व सम्मति से पास कर दिए गए।

महापौर मृदुला जायसवाल नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में सीएनजी स्टेशन, बायोगैस प्लांट, इंडोर गेम, कनवेंशन सेंटर सहित पांच प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई। साथ ही ईईएसल के अनुबंध को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। प्रस्तावों को जल्द ही अमल में लाया जाएगा। 

विज्ञापन

इन प्रस्तावों पर कार्यकारिणी में लगी मुहर

  1. वरुणपार और भेलूपुर में एक-एक सीएनजी स्टेशन बनेगा
  2. जेपी मेहता इंटर कॉलेज के परिसर में छात्रों एवं आमजन के लिए इंडोर गेम स्टेडियम की मिलेगी सुविधा। कालेज के छात्रों को खेलने के साथ ही सामान्य शुल्क पर बाहरी लोगों, पार्षदों और अधिकारियों को भी दोपहर दो बजे के बाद खेलने की सुविधा दी जाएगी। जेपी मेहता इंटर कॉलेज के बाएं तरफ निगम की जमीन को खाली कराकर बनाई जाएंगी दुकानें।  
  3. निगम के नए सदन के लिए बनने वाले भवन, अतिथि गृह के निर्माण के प्रस्ताव पर भी लगी मुहर
  4. नगर निगम के पार्कों के पास दूध, दूध से बने उत्पाद, ब्रेड, आइसक्रीम, मिनरल वाटर, फल सब्जी के लिए बनेंगी दुकानें। पांच साल के अनुबंध पर किराए पर इनका किया जाएगा आवंटन।  
  5. शहंशाहपुर में पशुपालन विभाग की ओर से 15 साल के लिए मिली लीज की जमीन पर बायोगैस प्लांट का निर्माण किया जाएगा। बायोगैस प्लांट में दो अधिकारी शामिल होंगे। इसके लिए महापौर मृदुला जायसवाल ने अपर नगर आयुक्त द्वितीय और पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी को नामित किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें