पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 147 यात्रियों को लेकर रांची पहुंचे इंडिगो एयरलाइंस के विमान को मौसम खराब होने के कारण एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। आधे घंटे तक विमान रांची हवाई क्षेत्र में आसमान में चक्कर लगाता रहा। मौसम में सुधार न होने के कारण और फ्यूल खत्म होने की स्थिति में 7:50 बजे एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) द्वारा विमान को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
सुबह 8:20 बजे विमान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। वाराणसी एयरपोर्ट पर यह विमान करीब डेढ़ घंटे तक रूका रहा। बाद में रांची एयरपोर्ट पर मौसम साफ होने के बाद 9:50 बजे विमान ने वाराणसी से रांची के लिए उड़ान भरी।
बाबतपुर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस का एक अन्य विमान 6ई7561 भी कोलकाता से रांची पहुंच गया था। मौसम खराब होने के कारण उस विमान को भी रांची से वापस कोलकाता भेजना पड़ा।