फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम के पास जर्जर मकान का छज्जा गिरा, कोई हताहत नहीं

Thu, 14 Jul 2022 10:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम के पुराने गेट नंबर-1 के पास बांसफाटक में गुरुवार सुबह एक जर्जर मकान का छज्जा सड़क पर गिर गया।  संयोग अच्छा रहा कि जर्जर मकान के छज्जे के नीचे कोई श्रद्धालु नहीं मौजूद था,
विज्ञापन
बांसफाटक में एक जर्जर मकान का छज्जा सड़क पर गिर गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम के पुराने गेट नंबर-1 के पास बांसफाटक में गुरुवार सुबह एक जर्जर मकान का छज्जा सड़क पर गिर गया।  संयोग अच्छा रहा कि जर्जर मकान के छज्जे के नीचे कोई श्रद्धालु नहीं मौजूद था, जिससे हादसा होने से बच गया।  प्रशासन ने मकान के आसपास बैरिकेडिंग लगवा कर रास्ता बंद कर दिया है।

विज्ञापन


मकान के नीचे की दुकानों को बंद करवा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब छज्जा गिरा, तो श्रद्धालु वहां से हट चुके थे। यदि वे छज्जे के नीचे लाइन में लगे रहते, तो उन्हें भी चोट लग सकती थी। बांसफाटक स्थित कोटवलपुरा के बाहर एक साड़ी दुकान के ऊपर की बालकनी अचानक से भरभरा कर सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान का एक हिस्सा लगभग एक हफ्ते पहले भी रात में बारिश के बाद गिरा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें