फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की अच्छी पहल: चलेंगी डुप्लीकेट ट्रेनें, बढ़ेंगे जनरल और स्लीपर कोच; दूर होगी सीट की किल्लत

Wed, 17 Jul 2024 11:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा को लेकर समय- समय नई सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करता है। इसी क्रम में अब ट्रेनों में सीट की किल्लत को कम करने के लिए डुप्लीकेट ट्रेनें चलाई जाएंगी।  
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे डुप्लीकेट ट्रेनें भी संचालित करेगा। इससे यात्रियों को सीट आसानी से मिलेगी। किराया भी प्रमुख ट्रेनों के समान होगा। यह सुविधा सिर्फ लंबी दूरी के यात्रियों के लिए होगी। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान ये ट्रेनें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेनें मुंबई, सूरत, गुजरात, अहमदाबाद, चंडीगढ़, बंगलूरू, हावड़ा, ओडिशा, जयपुर रूटों पर चलाई जाएंगी। इसमें 20 प्रमुख ट्रेनों की पहचान की गई है। यात्रियों के दबाव रहने तक इन ट्रेनों का संचालन होगा। इसमें ज्यादा सीटें जनरल और स्लीपर क्लास की होंगी। किफायती किराये में यात्री अपना सफर पूरा कर सकेंगे। बड़े शहरों को जोड़ने वाली ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाएगी। दिल्ली से बिहार-झारखंड, पुणे और मुंबई से बिहार को जोड़ने वाली ट्रेनों का चयन किया गया है।

विज्ञापन

नवंबर से पांच जोड़ी ट्रेनों में बढ़ जाएंगे जनरल कोच

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पांच जोड़ी ट्रेनों के रैक संरचना में बदलाव करके द्वितीय श्रेणी के कोच बढ़ाए जा रहे हैं। 19045/19046 सूरत-छपरा एक्सप्रेस में 15 नवंबर से स्लीपर श्रेणी के 1 कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी का 1 कोच लगाया जाएगा।

20961/20962 उधना-बनारस एक्सप्रेस में 19 नवंबर से एक स्लीपर कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी का 1 कोच बढ़ाया जाएगा। 22969/22970 ओखा-बनारस एक्सप्रेस में 21 नवंबर से स्लीपर के 2 कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी के 2 कोच बढ़ेंगे। 20941/20942 बान्द्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस में 15 नवंबर से स्लीपर के 2 कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी के 2 कोच लगेंगे। इन सभी ट्रेनों में कुल 22 कोच होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें