फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में अब सफर होगा और मजेदार, यात्रियों के लिए शुरू होगी नई सेवा

Wed, 23 Feb 2022 01:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत में सफर करने वाले यात्री अब रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम सुन सकेंगे। 
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे से संचालित होने वाली 10 शताब्दी और दो वंदे भारत एक्सप्रेस में रेडियो मनोरंजन सेवा शुरू होगी। इसके तहत वाराणसी से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत में सफर करने वाले यात्री अब रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम सुन सकेंगे। 

विज्ञापन


अभी फिलहाल दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, चंडीगढ़, अमृतसर, अजमेर, देहरादून, कानपुर, वाराणसी, कटड़ा और काठगोदाम आने जाने वाली ट्रेनों में ही यात्री रेडियो सुन सकेंगे। उत्तर रेलवे ने ट्रेनों में यात्रियों को मनोरंजन प्रदान करने दिल्ली मंडल की सभी शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों में रेडियो सेवा प्रदान करने के लिए एक अनुबंध किया है।

रेडियो सेवाओं के माध्यम से ट्रेनों में मनोरंजन प्रदान करने का यह प्रयास दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक डिंपी गर्ग और वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण कुमार के दिशा-निर्देश के बाद किया गया है।

विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागराज के बीच नए ट्रैक पर दौडे़गी ट्रेन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर बनारस-प्रयागराज रामबाग दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। अब इस नए ट्रैक पर ट्रेन दौड़ेगी। फिलहाल इस नवनिर्मित दोहरीकृत लाइन (विद्युतीकरण सहित) पर स्पीड ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद आगे का फैसला भी लिया जाएगा।

उधर, ट्रेन के चलाए जाने की वजह से ओवरहेड ट्रैक्शन पर विद्युत धारा प्रवाहित होने की संभावनाआें के मद्देनजर रेल प्रशासन ने लोगों को रेलवे ट्रैक से दूर होने की चेतावनी दी है।  बनारस-प्रयागराज रामबाग दोहरीकरण परियोजना के तहत ज्ञानपुर रोड-हंडिया खास रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूरा हो गया है।

दोहरी लाइन का निरीक्षण कल

बृहस्पतिवार को उत्तर पूर्व रेलवे के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान विद्युतीकरण सहित नवनिर्मित दोहरी लाइन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, निर्माण राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय, मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा सहित मुख्यालय मंडल और रेल विकास निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद होंगे।
 
विज्ञापन

रेल प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी

रेल प्रशासन की ओर से जो चेतावनी जारी की गई है, उसमें यह कहा गया है कि ट्रेन के चलने के बाद नए ओवरहेड ट्रैक्शन पर हाई टेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी। इस वजह से लोगों को रेलवे ट्रैक एवं ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें