वाराणसी में फुलवरिया गेट नंबर चार के आसपास रहने वालों को नए साल में रैंप एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) की सौगात मिलेगी। आरओबी के कारण रेलवे फाटक बंद होने के बाद स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। रेलवे अधिकारियों की माने तो बनारस में यह पहला रैंप एफओबी होगा।
इसके जरिए लोग बाइक और साइकिल से रेलवे फाटक के दोनों तरफ आ जा सकेंगे। उत्तर रेलवे की ओर से फुलवरिया गेट नंबर चार के पास एक नए रैंप एफओबी का निर्माण कराया जाएगा। इसका खाका भी तैयार कर लिया गया है। इसी महीने के अंत तक एफओबी का काम शुरू हो जाएगा।
पढ़ेंः पीएम मोदी का बनारस दौरा: कल्लीपुर में करेंगे जनसभा, 40 बीघे खेत को किया जा रहा समतल
क्षेत्र में रहने वाले लोगों को होगी सहूलियत
इस निर्माण से रेल कॉलोनियों में रहने वाले लोगाें को काफी सहूलियत होगी। लोग इस पार से उस पार जाने के साथ-साथ अपनी बाइक और साइकिल भी ले जा सकेंगे। रैंप एफओबी की लंबाई 40 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर होगी। इसे एक करोड़ की लागत से मार्च 2022 तक तैयार कर लिया जाएगा।