कैंट स्टेशन के तीसरे प्रवेश द्वार के निर्माण के साथ प्लेटफार्म निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण विभाग ने विकास कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए तीन से पांच घंटे ब्लॉक की मांग की है। फिलहाल इसकी अनुमति का इंतजार है।
पूर्वोत्तर रेलवे के औड़िहार-सादात रेल रूट पर तकनीकी कार्य होने के कारण माधोसिंह-रामबाग और जंघई-वाराणसी खंड पर चलने वाली छह जोड़ी ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 28 अगस्त को अनारक्षित ट्रेन नंबर 05138/37 रामबाग-मऊ औड़िहार जंक्शन से चलेगी।
27 अगस्त को 15008/09 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस मऊ से टर्मिनेट होगी। वाराणसी सिटी से 28 अगस्त को ट्रेन नंबर 15130/29 वाराणसी सिटी-गोरखपुर 210 मिनट विलंब से चलाई जाएगी।
सीतामढ़ी से 28 अगस्त को ट्रेन नंबर 14005 सीतामढ़ी-आनंद बिहार टर्मिनस एक्सप्रेस वाराणसी कैंट पर 90 मिनट, 27 अगस्त को अहमदाबाद से ट्रेन नंबर 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी कैंट पर 180 मिनट, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 27 अगस्त को ट्रेन 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस कैंट स्टेशन पर 90 मिनट नियंत्रित होकर आगे बढ़ेगी।