फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश ने विश्वनाथ धाम में टेका मत्था, हेमंत सोरेन पर कही ये बड़ी बात

Thu, 25 Aug 2022 04:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो ने मीडिया से बातचीत की। झारखंड में हेमंत सरकार के भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि भविष्यवाणी नहीं कर सकते। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम से बाहर निकलते सुदेश महतो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम व आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई और विधिविधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने देश-प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर से बाहर निकलने पर मीडिया से बातचीत में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन


झारखंड में ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर कहा कि लोगों के घरों से अवैध खनन का रुपया बरामद हो रहा है। इसका साफ मतलब है कि ढाई साल से झारखंड की जनता की भावनाओं के अनुसार सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। इसीलिए जांच एजेंसी फैक्ट के साथ जांच में जुटी हुई हैं। जांच एजेंसी सिर्फ अपना काम कर रही हैं। उस पर प्रश्नचिन्ह लगाना कहीं से भी उचित नहीं है। प्रदेश में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है।

सरकारी संरक्षण में हो रहा अवैध खनन
करीब 300 समर्थकों संग श्रीकाशी विश्वनाथ पहुंचे आजसू प्रमुख ने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा सरकारी संरक्षण में अवैध खनन का अपराध चल रहा है। जन, जंगल, जमीन की बात करने वाली हेमंत सोरेन सरकार किस तरह से लोगों की भावनाओं को कुचल रही है। यह सभी को नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जांच एजेंसी जहां भी अपना कार्य कर रही हैं वहां गड़बड़ियां निकल रही हैं। करोड़ों रुपयों की बरामदगी हो रही हैं। झारखंड के सीएम के करीबी के घर से एके 47 और रुपयों की बरामदगी पर कहा कि जो अपराध में लिप्त हैं, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम में अब हैं कई सुविधाएं

सुदेश महतो - फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद सुदेश महतो ने बाबा के धाम को भी देखा और उसकी भव्यता से अभिभूत हुए बिना नहीं रह सके। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले और अब के मंदिर में बहुत अंतर है। जनता अब सहज रूप से बाबा के दर्शन कर सकती है। मुमुक्ष भवन से लेकर पर्यटकों के लिए भी बेहतर व्यवस्था की गई है। उमरहा में बन रहे स्वर्वेद मंदिर के गुरुजी ने ही मुझे काशी आने का निमंत्रण दिया था। वहां भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें