फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश जारी: वाराणसी कैंट स्टेशन पर आज से बिना प्लेटफॉर्म टिकट के नहीं कर सकेंगे प्रवेश , देना होगा ज्यादा दाम

Mon, 14 Jun 2021 10:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी और अनलॉक में स्टेशनों पर बढ़ रहे यात्रियों और आम लोगों के दबाव को देखते हुए प्लेटफॉर्म टिकट लागू किया गया है। स्टेशनों के टिकट काउंटर पर लोग 30 रुपए में प्लेटफार्म टिकट ले सकेंगे। 
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कैंट स्टेशन सहित उत्तर रेलवे के सभी स्टेशनों पर आज से बिना प्लेटफार्म टिकट के आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। उत्तर रेलवे की तरफ से प्लेटफॉर्म टिकट के लिए रविवार देर रात आदेश जारी किया गया है। जिसे अब आम लोग स्टेशनों के टिकट काउंटर से 30 रुपए में ले सकेंगे।

विज्ञापन


 कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी और अनलॉक में स्टेशनों पर बढ़ रहे यात्रियों और आम लोगों के दबाव को देखते हुए प्लेटफॉर्म टिकट लागू किया गया है। स्टेशनों के टिकट काउंटर पर लोग 30 रुपए में प्लेटफार्म टिकट ले सकेंगे। एडीआरएम रवि चतुर्वेदी ने बताया कि एक सप्ताह से यात्रियों और आम लोगों की संख्या से स्टेशनों पर दबाव बढ़ रहे थे जिसे देखते हुए रविवार देर रात प्लेटफॉर्म टिकट के लिए आदेश जारी किए गए हैं। इससे स्टेशनों पर बेवजह भीड़ नही होगी।

बता दें कि कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में ढील के साथ रेलवे ने भी ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी करना शुरू कर दी है। गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 

विज्ञापन

मंडुवाडीह-नई दिल्ली विशेष ट्रेन का संचालन आज से

यात्रियों की सुविधा के लिए 14 जून से प्रतिदिन मंडुवाडीह-नई दिल्ली विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। साथ ही 15 जून से इस गाड़ी का संचालन नई दिल्ली से अगले आदेश तक जारी रहेगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। यह गाड़ी दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान कर प्रतापगढ़ होते हुए शाम 8.25 पर लखनऊ पहुंचने के बाद बरेली मुरादाबाद होते हुए सुबह 04.54 पर गाजियाबाद और 05.40 पर दिल्ली पहुंचेगी। 

इसके अलावा मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर ट्रेन को 14 जून से सप्ताह में दो दिन संचालित किया जाएगा। इसका संचालन मंडुवाडीह और मुजफ्फरपुर से सोमवार और बुधवार को किया जाएगा। सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। सोमवार और बुधवार को मंडुवाडीह से सुबह 7.25 बजे प्रस्थान करके मऊ, देवरिया सदर, गोरखपुर, बापूधाम मोतीहारी होते हुए 6.09 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

15 जून से साप्ताहिक विशेष गाड़ियों का होगा संचालन

रेलवे प्रशासन द्वारा 15 जून से यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। मुम्बई सेंट्रल-मंडुवाडीह साप्ताहिक गाड़ी का संचालन 15 और 18 जून मंगलवार व शुक्रवार को, मुंबई सेंट्रल से मंडुवाडीह-दादर का संचालन 17 और 20 जून बृहस्पतिवार व रविवार को मंडुवाडीह से, ऊधना-छपरा का संचालन 18 जून दिन शुक्रवार को ऊधना से, छपरा-ऊधना का संचालन 20 जून, दिन रविवार को छपरा से, बांद्रा टर्मिनस-मऊ का संचालन 15 जून दिन मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से, मऊ-बांद्रा टर्मिनस का संचालन 17 जून बृहस्पतिवार को मऊ से, बान्द्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी का संचालन 14 जून दिन सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से और गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन 16 जून, बुधवार को गाजीपुर सिटी से किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें