मैं, बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन लेकर निकला था। शिवपुर रेलवे स्टेेशन पर ट्रेन को कॉशन पर लेकर आगे बढ़ा ही था कि तेज आवाज सुनाई दी और पूरी ट्रेन में कंपन हुआ। पूरी तरह से डर गया। इमरजेंसी ब्रेक लिया। बगल लाइन से आ रही ट्रेन के लोको पायलट को वॉकी टॉकी से तत्काल ट्रेन रोकने व ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।- सुनील कुमार, लोको पायलट।
ट्रेन में तेज झटका लगा। लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन रोक दी। साथ ही वॉकी टॉकी से सामने आ रही ट्रेन के लोको पायलट को इसकी जानकारी दी। तब तक मैं, लाल झंडी लेकर ट्रैक पर दौड़ गया। इससे सामने से आ रही ट्रेन के लोको पायलट ने सजगता दिखाते हुए ट्रेन रोक दी। - दयाशंकर कुशवाहा, सहायक लोको पायलट
गेटमैन को अलर्ट कर ट्रेन रुकवाने को कहा
घटना की जानकारी होने पर मैं, अलर्ट हो गया। दूसरी लाइन से आ रही ट्रेन की लाइन क्लियर हो गई थी। हालांकि ट्रेन कॉशन पर आ रही थी। इसके चलते तत्काल गेटमैन को अलर्ट किया। जानकारी मिलने पर लोको पायलट ने ट्रेन रोक ली। - राहुल सिंह, स्टेशन मास्टर।
मेरी ड्यूटी गेट नंबर नौ-सी पर थी। ट्रेन आने वाली थी, इसलिए मैं हरी झंडी लेकर गेट पर ही था। तभी स्टेशन मास्टर से घटना की जानकारी मिली। तत्काल लाल झंडी दिखाने को कहा। मैंने, लाल झंडी दिखाने में देरी नहीं की। ट्रेन रुकने पर लोको पाययल को घटना से अवगत कराया। - अनिल कुमार सिंह, गेेटमैन।