फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक कई दिनों से लापता, पुलिस ने खोजबीन शुरू की

Sun, 01 Mar 2020 08:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुख्यालय पर संचालित इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक संजय कुमार सिंह पिछले तीन दिनों से लापता हैं। शुक्रवार को बैंक मैनेजर के पुत्र अंकित कुमार ने वाराणसी कोतवाली में पिता के गुमशुदगी की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शाखा प्रबंधक की खोजबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वाराणसी के लंका पर रहने वाले संजय कुमार सिंह चंदौली जिला मुख्यालय पर इंडियन बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। वह अचानक तीन दिन पहले बिना किसी को कुछ बताए लापता हो गए। इससे परिवार सदमे में है।

परिवार वालों ने पहले तो उनके मोबाइल पर फोन कर पता करना चाहा लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मुख्यालय स्थित बैंक में पता किया तो वहां से भी कोई ठोस जानकारी हासिल नहीं हो पाई। इसके बाद रिश्तेदारों, दोस्तों के यहां उनके बारे में पूछा और जानकारी ली। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

थक हारकर रविवार को उनका बेटा अंकित पिता के गुमशुदगी की की तहरीर सदर कोतवाली में दी है। सदर कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि शाखा प्रबंधक के मोबाइल को सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस किया गया है। उनकी लोकेशन वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के इलाके में मिली है। अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें