फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडेय ने टेका काशी विश्वनाथ के दरबार में मत्था, देखा बाबा का कॉरिडोर

Sun, 04 Jun 2023 10:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडेय ने रविवार को श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका। मनोज पांडेय ने सपरिवार बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया और मंदिर के अर्चकों ने विधि-विधान से पूजन कराया। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में थल सेनाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडेय ने रविवार को श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका। मनोज पांडेय ने सपरिवार बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया और मंदिर के अर्चकों ने विधि-विधान से पूजन कराया। दर्शन पूजन के बाद थल सेनाध्यक्ष बाबा का भव्य और दिव्य कॉरिडोर को देखा। रविवार सुबह थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडेय काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। गेट नंबर चार से उन्होंने प्रवेश किया। स्वर्ण शिखर को प्रणाम करने के बाद उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश किया। मंदिर के अर्चकों ने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से पूजन कराया।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने भी किया दर्शन पूजन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि गर्मी और बरसात में श्री काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुसार हर इंतजाम हों जिससे कि बाबा का दर्शन पूजन करने के बाद लौटने वाले श्रद्धालु अपने साथ अच्छी स्मृतियां लेकर लौटें। रविवार की दोपहर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मुख्य सचिव ने अधिकारियों से मंदिर में की जाने वाली दर्शनार्थियों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और परिसर का जायजा भी लिया। 
ये भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी दोषी या निर्दोष: 32 साल पहले दिनदहाड़े छलनी कर दिए गए थे अवधेश राय, फैसला कल

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव करीब तीन बजे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे सबसे पहले उन्होंने अधिकारियों से दर्शनार्थियों के लिए मंदिर में की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि मंदिर में धूप से बचाने के लिए सभी खुली जगहों पर जर्मन हैंगर और कैनोपी लगाई गई है। इसके अलावा जूट से बने मैट को बिछाकर उस पर लगातार जल का छिड़काव किया जा रहा है। जगह-जगह एयर कूलर और पंखे भी लगाए गए हैं। पेयजल के लिए वाटर कूलर के अलावा मंदिर के कर्मचारियों को लगाकर पानी पिलाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य सचिव ने गंगा घाट तक जाकर आगामी माह में होने वाले भीड़ और गंगा में बढ़ने वाले जल स्तर को लेकर भी चर्चा की। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने धाम में बने भवनों के संचालित होने की जानकारी दी। निरीक्षण के पश्चात मुख्य सचिव अपने गंतव्य को रवाना हो गए। इस दौरान जिलाधिकारी एस राजलिंगम, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा, एसडीएम शंभू शरण, विशेष कार्याधिकारी उमेश कुमार मिश्रा सहित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें