19 से 23 मई तक मालदीव में आयोजित पांचवीं साउथ एशियन बास्केटबॉल एसोसिएशन ‘साबा’ प्रतियोगिता 2017 में भारतीय टीम ने नेपाल को 90-44 से पराजित किया। यह लगातार पांचवीं बार है जब भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
भारतीय बास्केटबॉल टीम प्रतियोगिता में सभी टीमों को एकतरफा हरा कर अजेय रही। फाइनल मैच में भारतीय टीम की ओर से वाराणसी के विशेष भृगुवंशी ने सर्वाधिक 22 अंक अर्जित किए। फाइनल मैच में वाराणसी जनपद के अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इनके अलावा अनिल कुमार बीके ने 16 अंक अर्जित किए। इस प्रतियोगिता में विजय दर्ज करने के साथ ही भारतीय टीम ने आठ से 20 अगस्त 2017 तक लेबनान में होने वाली फीबा एशिया कप 2017 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।