वाराणसी। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी कीअध्यक्षता में मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में एक बैठक हुई। इस दौरान विद्युत दरों में वृद्धि कर इसका बोझ उद्योगों पर लादे जाने का विरोध किया गया। साथ ही इसे वापस लेने की मांग की गई।
मंडल अध्यक्ष राजेश भाटिया, नीरज पारीख, राहुल मेहता, दीपक बजाज अवधेश गुप्ता, प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि दूसरे प्रदेशों की तुलना में यहां पहले से ही विद्युत दरें ज्यादा हैं जिसको वापस लेने की मांग लगातार की जा रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री प्रदेश को उद्योग प्रदेश बनाने की बात करते हैं तो दूसरी तरफ डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ाने के बाद अब विद्युत दरों को बढ़ाकर उत्पादन लागत को और अधिक बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने सरकार को चेताया कि बढ़ी हुई बिजली की दरें वापस नहीं हुईं तो उद्योगों की बंदी के साथ-साथ यहां से पलायन के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचेगा।
बैठक में पंकज अग्रवाल, हर्षद तन्ना, यूआर सिंह, महेश चौधरी, अनुपम देवा, मनीष कटारिया, रतनदीप अग्रवाल, दिशात बदलानी, शिवम बंसल, अंजनी कुमार अग्रवाल, श्रीनारायण खेमका, दिनेश गर्ग, भरत कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।