वाराणसी में ई-बसों का संचालन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदृष्टि का ही नतीजा है कि काशी का विकास मॉडल देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए देश में पहली बार रोपवे सेवा इसी शहर से शुरू होनी है।
काशी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पहले से गंगा में सीएनजी बोट व और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए सीएनजी ऑटो व विभिन्न मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। बहुत जल्द गंगा में मिनी सोलर लग्जरी क्रूज भी चलेगा। ये क्रूज विशेष तौर पर उन पर्यटकों के लिए होगा जो काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन करना चाहते हैं।
गंगा में अलकनंदा और भागीरथी क्रूज सुबह और शाम रविदास घाट से राजघाट तक सैर करा रहे हैं। क्रूज से गंगा की सैर करने के लिए अलकनंदा की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करानी होती है। काशी विश्वनाथ धाम देखने आ रहे पर्यटक क्रूज और रोरो बोट से गंगा से काशी भ्रमण करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रतिदिन क्रूज की बुकिंग करीब-करीब फुल रहती है।