फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया कारपेट एक्सपो में 47 देशों के 350 आयातक लेंगे हिस्सा, दिल्ली में होगा आयोजन

Fri, 08 Mar 2019 07:02 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते महावीर प्रताप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इंडिया कारपेट एक्सपो का आगाज 10 मार्च से होगा। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के संयोजन में होने वाला 37वां इंडिया कारपेट एक्सपो राष्ट्रीय लघु उद्योग कॉरपोरेशन ग्राउंड ओखला नई दिल्ली में होगा।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र सचिव राघवेंद्र सिंह करेंगे। चार दिवसीय एक्सपो में 47 देशों के 350 से अधिक आयातक और प्रतिनिधि भाग लेंगे। जबकि देश भर के 350 से अधिक कालीन निर्यातक अपने मखमली कालीनों, दरियों और हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

परिषद के अध्यक्ष महावीर प्रताप उर्फ राजा शर्मा ने शुक्रवार को एक्सपो मार्ट में प्रेस वार्ता में बताया कि इस बार अजरबैजान और लीबिया के आयातक पहली बार इस फेयर में भाग लेंगे। फेयर को लेकर देश के कालीन निर्यातकों का अच्छा रुझान है। फेयर ग्राउंड में स्टाल के लिए जगह समय से पहले ही बुक हो जाना इस बात का प्रमाण है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कालीन निर्यातकों के लिए विश्व बाजार के 50 प्रतिशत पर हिस्सेदारी पर कब्जा बनाने के लिए जो लक्ष्य दिया है हम लोग उधर बढ़ रहे हैं। कहा कि वह लक्ष्य शीघ्र पा लेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में 10 हजार करोड़ का कालीन निर्यात भारत कर रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अक्तूबर में एक्सपो भदोही के बारे में अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें