फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में गंगा पुल की रोलर बेयरिंग धंसी, टला बड़ा हादसा

Fri, 08 Mar 2019 04:37 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
गंगा पुल की रोलर बेयरिंग धंसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजूपुर जिले में गंगा नदी पर बने एक पुल की रोलर बेयरिंग धंस गई। संयोग था कि तड़के हुई इस घटना में किसी भी तरह का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। इसके बाद से पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।
विज्ञापन


गाजीपुर के गंगा नदी पर बने हमीद सेतु का 7वें और 6वें खंभे के बीच ज्वाइंटर संख्या 14 के दोनों तरफ की रोलर बेयरिंग शुक्रवार की सुबह चार बजे 10 इंच नीचे धंस गई। जिसके चलते विभाग सहित प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

सेतु की रोलर बेयरिंग खिसकने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी के बालाजी ने किसी भी संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए भारी वाहनों के परिचालन रोक दिया। साथ ही कहा कि जब तक अगला आदेश नहीं मिल जाता तब तक पूरी तरह से बड़े वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। बता दें कि इसके पहले भी 31 दिसंबर को पुल में दरार पड़ गई थी और 20 जनवरी को मरम्मत होने के बाद पुल फिर से शुरू कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें