फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवसः सोशल मीडिया पर सज रहे तिरंगे, सभी को भा रही देशप्रेम की ‘डीपी’

Wed, 15 Aug 2018 02:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
independence day
सोशल मीडिया के बढ़ते चलन से 72वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने का अंदाज भी बदल गया है। फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप की डीपी और स्टेटस को लोग तिरंगे से सजा रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
independence day
व्हाट्स एप के साथ ही डीपी में भी लोग ऐसी फोटो लगा रहे हैं जिसमें तिरंगा मौजूद हो। इस अब सबसे ज्यादा अपने नाम के पहले अक्षर के साथ तिरंगे वाली फोटो की डीपी व स्टेटस लगाया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
independence day
तकनीक के जमाने में हम सभी पर सोशल मीडिया का असर हो रहा है। यह असर कुछ इस कदर है कि पर्व त्योहार से लेकर विशेष दिन को सोशल मीडिया के जरिये साझा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर होने वाली हलचल का ही असर है कि जो भी चीजें यहां आती हैं, लोग उसे ही फॉलो करने लगते हैं।

 

4 of 5
independence day - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों यह नया ट्रेंड बन कर उभरा है। बात स्वतंत्रता दिवस की हो तो देश के प्रति मान, सम्मान और प्यार को दिखाने के लिए लोग सोशल मीडिया का पूरा सहारा ले रहे हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस से संबंधित तिरंगे के साथ अपने नाम के अक्षर की डीपी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
independence day
इस तरह की डीपी इंग्लिश के हर अक्षर में मौजूद है। इसमें तिरंगे का अक्स नजर आता है। देखने में भी यह आकर्षक लग रहा है। इस तरह की व्हाट्स एप डीपी और स्टेटस लगाने की अपील भी लोगों से की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें