आजमगढ़ में उल्टा लहराता तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के एक प्राथमिक विद्यालय में 15 अगस्त को देर शाम तक उल्टा राष्ट्रध्वज लहराता रहा जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। सूचना के मुताबिक ब्लाक मोहम्मदपुर के कोईलारी बुजुर्ग गांव में प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण के दौरान एक बड़ी खामी नजर आई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शेर बहादुर सिंह ने झंडारोहण के दौरान उल्टा ध्वज फहरा दिया। इस संदर्भ में मोहम्मदपुर के एसडीआई दीनानाथ ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना उनके पास नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगर ऐसी गलती हुई होगी तो वहां के शिक्षक सीधा भी कर लिए होंगे। कभी-कभी ऐसी गलतियां हो जाती हैं। वहीं ग्राम प्रधान गयासुद्दीन ने बताया कि शाम तक झंडा उल्टा ही रहा।
वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य शेरबहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने उल्टा झंडा उल्टा नहीं लगाया था। उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है कि किसी ने उल्टा कर दिया हो।