फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मौसम में रहें सावधान: वायरल फीवर और चिकनगुनिया का बढ़ा खतरा, अस्पतालों के वार्ड फुल, पैथालाजी पर लंबी कतार

Fri, 22 Sep 2023 09:57 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या दस दिन से बढ़ी है। इस कारण इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक फूल हैं। जहां भी जगह मिल रही है, वहां मरीजों को भर्ती कर बेहतर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजी से बदल रहा मौसम लोगों की सेहत पर इस कदर असर डाल रहा है कि लगभग हर घर में एक से दो लोग वायरल फीवर की चपेट में हैं। किसी को तेज बुखार, जोड़ों में दर्द है तो कोई सर्दी, जुकाम और पेट संबंधी बीमारी से ग्रसित है। बीमारी किस कदर बढ़ी है, इसका अंदाजा अस्पतालों में हर दिन बढ़ती जा रही भीड़ को देख लगाया जा सकता है। अस्पतालों के वार्ड भी मरीजों से फूल हो गए हैं। साथ ही पैथालॉजी में भी जांच के लिए लंबी कतार लग रही है। डॉक्टरों के मुताबिक इस समय जरा सी लापरवाही सेहत के लिए भारी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- Varanasi News: फंदे से लटकता मिला दक्षिण भारतीय श्रद्धालु, परिजनों से बात हुई तो हुआ बड़ा खुलासा!

विज्ञापन

पिछले पंद्रह दिन से मौसमी बीमारी का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही शहरी और ग्रामीण इलाकों से हर दिन डेंगू के भी मरीज मिल रहे हैं। स्थिति यह है कि सुबह अस्पताल का पर्चा काउंटर खुलते ही लोगों की लाइन लग जा रही है। बृहस्पतिवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़ कुछ ज्यादा ही दिखी। फिजिशियन से लेकर बाल रोग विभाग, चर्मरोग विभाग, चेस्ट फिजिशियिन की ओपीडी में लोग डॉक्टर को दिखाने के लिए परेशान थे।

जिला अस्पताल

दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या दस दिन से बढ़ी है। इस कारण इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक फूल हैं। जहां भी जगह मिल रही है, वहां मरीजों को भर्ती कर बेहतर इलाज किया जा रहा है। ओपीडी में दिखाने वालों के साथ ही पैथालॉजी में भी काउंटर पर भीड़ लग रही है। कोशिश यहीं की जा रही है कि समय से जांच, इलाज की सुविधा सभी मरीजों को मिल सके।

 

वायरल फीवर के बढ़ रहे मरीज - फोटो : अमर उजाला

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा

मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ.एसपी सिंह का कहना है कि पिछले दस दिन से हर दिन ओपीडी में नये और पुराने मरीजों की संख्या 1500 के पार पहुंच जा रही है। इसमें 500 से अधिक वायरल फीवर वाले मरीज हैं। ओपीडी में डॉक्टर मरीजों का बेहतर इलाज करने के साथ ही इमरजेंसी, अन्य वार्ड में तैनात स्टाफ को भर्ती मरीजों की बेहतर निगरानी की जा रही है।

शास्त्री अस्पताल रामनगर

शास्त्री अस्पताल रामनगर में हर दिन रामनगर, पड़ाव, चंदौली सहित सामनेघाट और आसपास के लोग ओपीडी, इमरजेंसी में आते हैं। सीएमएस डॉ. अमरेंद्र चंद्र दूबे के अनुसार पिछले 10-12 दिनों से ओपीडी में 1000 से अधिक मरीज आ रहे हैं जो कि सामान्य दिनों की तुलना में 200 से 300 अधिक है। इसमें मौसमी बीमारी वाले मरीज 300 से 400 आ रहे हैं। अस्पताल में जो भी उपलब्ध संसाधन हैं, उनमें मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।

केस-1

लहंगपुरा निवासी गोपाल चौरसिया के साथ ही उनके परिवार के चार सदस्य इन दिनों वायरल फीवर से ग्रसित हैं। इसमें सर्दी, जुकाम के साथ ही जोड़ों में दर्द और बुखार से लोग परेशान हैं। बताया कि डॉक्टर ने जो सावधानियां बताई हैं, उसका पालन किया जा रहा है।

केस-2

भिटारी के न्यू बेदौली कालोनी स्थित विजय श्रीवास्तव पिछले एक सप्ताह से बुखार से ग्रसित हैं। पहले तो कुछ समझ नहीं पाए जब अस्पताल में दिखाया तो पता चला कि वायरल फीवर है। अब पत्नी और उनके बेटे को भी बुखार हो रहा है।
 
विज्ञापन

वायरल फीवर से बीमार पड़ने का दावा कर रहा है अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
एक नजर में आंकड़े

दीनदयाल अस्पताल

कुल बेड 240

मरीज भर्ती 225

बृहस्पतिवार को ओपीडी में मरीज 1775

0000

मंडलीय अस्पताल

बृहस्पतिवार को ओपीडी में मरीज 1500

बेड             330 बेड

मरीज भर्ती 260

 

शास्त्री अस्पताल

बृहस्पतिवार को ओपीडी में मरीज 1014

कुल बेड 153

अस्पताल में भर्ती 120

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें