फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. लहरी की सेहत की बढ़ी निगरानी: परिजनों मांग रहे मेडिकल रिपोर्ट, आईसीयू में चल रहा है इलाज; जानें अपडेट

Fri, 11 Sep 2026 06:00 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के आईसीयू में बेड नंबर दो पर डॉ. टीके लहरी का इलाज चल रहा है। उनकी सेहत को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। परिजन लगातार मेडिकल रिपोर्ट की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन
डॉ. टीके लहरी से मुलाकात करते राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के आईसीयू में भर्ती डॉ. टीके लहरी की सेहत की इन दिनों निगरानी बढ़ा दी गई है। बीएचयू की ओर से जिन डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया है, वह उनका इलाज करने के साथ ही उनकी गतिविधि पर भी नजर बनाए हुए हैं। उधर डॉ. लहरी के परिजन मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि ईमेल में तीन फोटो भेजी गई थी, जिसमें उनके चेहरे पर निशान और आंख लाल दिख रही थी। उसका क्या इलाज हुआ, इसकी अभी तक आधिकारिक जानकारी आईएमएस प्रशासन की ओर से नहीं मिली है।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक विभाग के आईसीयू के बेड नंबर दो पर डॉ. लहरी को 27 जनवरी 2026 से भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इस बीच 1 सितंबर को उनके परिजनों ने बीएचयू प्रशासन को ईमेल भेजकर वार्ड में डॉ. लहरी को थप्पड़ मारने, गाली देने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की थी। ई मेल के माध्यम से ही मेडिकल जांच की मांग भी की गई थी। 

इसी मेल के बाद आईएमएस बीएचयू प्रशासन की ओर से कार्डियोलॉजी, टीबी एंड चेस्ट, मनोचिकित्सा, न्यूरोलॉजी, जीरियाट्रिक, मेडिसिन विभाग, एनीस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञों की टीम गठित किया गया है। इस समय यही टीम डॉ.लहरी सेहत की निगरानी कर रही है। हालांकि इस साल 27 जनवरी को जब डॉ. लहरी को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उस समय उनको छाती में संक्रमण, कमजोरी थी। 

इस समय सात विभागों की टीम देखरेख कर रही है, ऐसा इसलिए कि बीएचयू प्रशासन के दावों के अनुसार डॉ. लहरी इस समस मानसिक रोग से ग्रसित हैं, उनके व्यवहार में परिवर्तन आ रहा है। डॉक्टरों की टीम हर एक जांच की पूरी रिपोर्ट तैयार कर रही है। ऐसा इसलिए कि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने भी बीएचयू पहुंचकर विशेषज्ञों की टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी है।

प्रोफेसर और पद्मश्री प्रो.टीके लहरी घायल हुए। - फोटो : संवाद
देखने आने का मिला है मेल, नहीं मिली मेडिकल रिपोर्ट-परिजन
डॉ. लहरी के परिजनों का कहना है कि बीएचयू प्रशासन की ओर से अब तक केवल इस बात का ईमेल मिला है, कि वह चाहे तो बीएचयू आकर उनको देख सकते हैं। ई मेल में उनके चेहरे पर निशान, आंख में लालिमा के बारे में जो मेडिकल कराने और उससे अवगत कराने की मांग की गई थी, उस पर अब तक किसी का कोई जवाब नहीं आया। बताया कि समय-समय पर वाराणसी में कोई न कोई जाकर हालचाल लेता है। 

जनवरी में जब डाॅ.ल हरी को भर्ती कराया गया था, उस समय पर भी परिजनों का मोबाइल नंबर मांगा गया था। बीएचयू में नंबर देने के बाद भी किसी तरह की सेहत की जानकारी नहीं मिलती है। यहां तक कि डॉ. लहरी के साथ घटी घटना की जानकारी बीएचयू प्रशासन को जब ईमेल के माध्यम से दी गई, तब प्रशासन को जानकारी मिली।
विज्ञापन

आईसीयू पहुंचकर सीएमओ ने भी जाना हाल
सीएमओ डॉ. एनपी सिंह भी बीएचयू पहुंचे। तीन दिन पहले आईसीयू में पहुंचकर सीएमओ ने डॉ. लहरी के सेहत की जानकारी ली। डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि सर से बातचीत में हमने अपना नाम बताया तो उन्होंने मेरे साथ बातचीत भी की। बताया कि डॉ. लहरी की सेहत उस समय ठीक लग रही थी। समय-समय पर बीएचयू प्रशासन से सेहत की जानकारी ली जाती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें