पिछले चार-पांच दिन से हीट वेव का असर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवा चलने से ही गर्मी भी अधिक लग रही है। दिन में लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है, शाम को भी बहुत राहत नहीं है। शनिवार को अधिकतम तापमान भी 43.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
राजस्थान, हरियाणा से आ रही पछुआ हवाओं की वजह से मौसम और गर्म हो गया है। चार पांच दिन से हीट वेब भी चल रही है। सुबह 9 बजे के बाद से ही धूप इतनी तेज हो रही है कि लोग मुंह ढककर या छाता लेकर निकल रहे हैं। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तीन-चार दिन हीटवेव का असर दिखेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। अगले सप्ताह से देश में कुछ जगहों पर मौसम में बदलाव की संभावना जरूर है, लेकिन उसका असर यहां देखने को नहीं मिलेगा।
पांच दिन का तापमान
अप्रैल अधिकतम न्यूनतम
09 43.5 20.9
08 43.0 20.0
07 42.2 20.1
06 42.1 21.5
05 42.1 21.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )