अनुभव स्टील फैक्ट्री में खड़ी आयकर टीम की गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के सतहरिया स्थित अभिनव स्टील प्राइवेट लिमिटेड पर दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी की आयकर की टीमों की गुरुवार को दूसरे दिन जांच पड़ताल जारी रही। फैक्ट्री के अंदर किसी को जाने या अंदर से किसी को बाहर आने की अनुमति नहीं है।
अंदर ही अधिकारी खा पी रहे हैं। आयकर अफसर कुछ भी बताने से मना कर रहे हैं। इस फैक्ट्री के मालिकानों का तार आईएएस कुमार अरविंद सिंह देव के परिवार से जुड़े हुए हैं।
सतहरिया की अभिनव स्टील प्राइवेट लिमिटेड में सरिया बनती है। इसके अलावा पॉवर प्लांट भी है। आईएएस अफसर के लखनऊ स्थित आवास पर हुई छापेमारी में आयकर विभाग को कई जानकारी मिली हैं। मिले हैं।
कुमार अरविंद सिंह देव 12 जुलाई 1993 से 10 जनवरी 1994 तक जौनपुर में बतौर डीएम तैनात रहे हैं। सीडा की स्थापना वर्ष 1990 में हुई थी। जबकि अभिनव स्टील प्राइवेट लिमिटेड 1991-92 में स्थापित हुआ था।
इस फैक्ट्री से उनका किस तरीके का जुड़ाव है। इसकी पुष्टि प्रशासनिक तौर पर नहीं हो पा रही है। बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने आईएएस कुमार अरविंद सिंह देव की स्टील फैक्ट्री सहित सात ठिकानों पर छापा मारा था।
इसमें 90 लाख का सोना और साठ लाख की नकदी बुधवार को बरामद हुई थी। जांच के दौरान बोगस कंपनियों के दस्तावेज भी जब्त किए गये हैं। बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े 8 बजे जब आयकर की टीम फैक्ट्री पहुंची तो सभी कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए थे। 25 से 30 की संख्या में 10 से अधिक गाड़ियों के साथ अफसर आए हुए हैं।