फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सपा नेता अबू आजमी के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच जारी, टीम के हाथ लगे कई अहम दस्तावेज

Fri, 06 Oct 2023 09:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में सपा नेता अबू आजमी के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच शुक्रवार को भी जारी रही। लदहिया स्थित विनायक प्लाजा और आजमगढ़ के कुछ करीबी संबंधियों के नाम आयकर अधिकारियों को जांच के दौरान पता चले हैं। 
विज्ञापन
वाराणसी के विनायक प्लाजा में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेनामी संपत्तियों की तलाश में सपा नेता अबू आजमी के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच शुक्रवार को भी जारी रही। लखनऊ टीम के सर्वे और जांच में करीबी बिल्डरों से लेनदेन के बैंक स्टेटमेंट और जमीन की खरीद-फरोख्त समेत कई दस्तावेज हाथ लगे हैं।

विज्ञापन


वाराणसी के मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा और आजमगढ़ के कुछ करीबी संबंधियों के नाम आयकर अधिकारियों को जांच के दौरान पता चले, जिनका रियल एस्टेट कारोबार में तगड़ा निवेश है। फिलहाल कितने की टैक्स चोरी हुई है, इसका खुलासा करने से आयकर अधिकारी बच रहे हैं।

पांच वर्षों में तीसरी बार अबू आजमी के ठिकानों पर छापा

लखनऊ के अपर निदेशक इनकम टैक्स डीपी सिंह के नेतृत्व में जांच को पहुंची चार टीमें अलग-अलग लोकेशन पर काम कर रही हैं। आजमगढ़ के भी कुछ करीबियों के नाम जांच में सामने आए। इसमें सफेदपोश से लेकर रियल एस्टेट कारोबारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि पांच वर्षों में तीसरी बार अबू आजमी के ठिकानों पर छापा मारा गया है।

विज्ञापन

टैक्स चोरी की आशंका पर लखनऊ की टीम ने अबू आजमी के नोएडा, लखनऊ और वाराणसी में एक साथ कई ठिकानों पर छापे मारे। सपा नेता अबू आजमी के करीबी बिल्डर साथियों पर भी आयकर का शिकंजा कसने वाला है। इनकी सूची आयकर अधिकारियों के हाथ लगी है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद टीम गठित होगी और एक साथ छापा मारा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें