फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 'अपना घर' में प्रभु सेवा केंद्र का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- नारायण की सेवा निराश्रितों की सेवा

Thu, 17 Aug 2023 11:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम मलहिया स्थित अपना घर आश्रम पहुंचे। यहां निर्मला बिरला की ओर से निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन प्रभु सेवा केंद्र का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन
अपना घर आश्रम में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपना घर आश्रम में निराश्रित लोगों की सेवा नर के रूप में यह नारायण की सेवा है। वे गुरुवार की शाम मलहिया स्थित अपना घर आश्रम पहुंचे। यहां कोलकाता की निर्मला बिरला की ओर से निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन प्रभु सेवा केंद्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने आश्रम में संसाधन बढ़ाने के लिए दो चेक के माध्यम से धनराशि दी। साथ ही आश्रम में रहने वालों से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और व्यवस्था की सराहना की।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि निश्चित रूप से चिकित्सक दंपति का यह प्रयास सराहनीय है। इससे समाज के असहाय लोगों को सहायता मिल रही है। इस तरह के आश्रम अन्य स्थानों पर भी होने चाहिए। इस कार्य में समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

चार साल बाद अपना घर आश्रम पहुंचे सीएम योगी

आश्रम में निराश्रितों को सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे उपचार, भोजन, कपड़े, निवास और अन्य जरूरतें बिना किसी शुल्क के समाज के सहयोग से प्रदान की जाती हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला राइफल क्लब की ओर से 2,22,800/- आश्रम के प्रबंधक को उपलब्ध कराए। सीएसआर फंड से 42,38,935 रुपये का चेक मुख्यमंत्री ने दिया। आश्रम के प्रबंधक के निरंजन पत्नी कात्यायनी ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री 2019 में आश्रम गए थे।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को ले कर अधिकारियों को किया अलर्ट, दिए ये निर्देश

विज्ञापन

पांच साल पहले अपना घर आश्रम की शुरुआत

अपना घर आश्रम में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
पांच साल पहले अपना घर आश्रम की शुरुआत हुई थी। अब तक आश्रम के माध्यम से 573 असहाय लोगों को उनके घर पहुंचाया गया। इस मौके पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायकों में सौरभ श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, टीराम, सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्कर्मा आदि मौजूद रहे।
अपना घर आश्रम की स्थापना 14 अक्टूबर 2018 को वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. के. निरंजन और पत्नी डेंटल सर्जन डॉ. कात्यायनी ने की थी।

उन्होंने अपनी टीम के साथ पवित्र गंगा नदी के तट पर असहाय, निराश्रित बीमार व्यक्तियों की सेवा के लिए यह आश्रम बनाया है। डॉ. दंपत्ति की ओर से सौ बिस्तरों वाली आवासीय क्षमता का भवन भी उपलब्ध कराया गया। यह आश्रम महिला और पुरुष दोनों के लिए है। जिसकी क्षमता 50-50 है। यहां पर निराश्रितों को सभी आवश्यक सुविधाएं बगैर किसी शुल्क के दी जाती हैं। बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, इसकी क्षमता को धीरे-धीरे बढ़ाकर 300 कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएम ने बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का लिया आशीर्वाद

काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सावन महीने में मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाए। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। दर्शनार्थियों को हर सुविधा प्रदान करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें