फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले की सीमा पर रोके जाएंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले की सीमा में भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। बैरिकेडिंग करते हुए वाहनों को रोका जाएगा। जिले की सीमा में आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन होगा। प्रतिबंधित वाहनों को जिले में इंट्री नहीं मिलेगी। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने मंगलवार को हाइवे सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों संग मिर्जामुराद थाने में बैठक की।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए जिले के प्रमुख मंदिरों, शिवालयों का निरीक्षण करें। मंदिरों तक आवाजाही मार्ग, विद्युत प्रकाश और यातायात की व्यवस्था बेहतर बनाएं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रहे। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन के लिए स्थान चिन्हित करके डायवर्जन प्लान लागू करें। भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाए। बैठक में एडिशनल एपी नीरज पांडेय, सीओ बड़ागांव और सीओ सदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें