फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पैसा देने और पत्नी का इलाज कराने का झांसा देकर ले जा रहा था धर्मांतरण कराने, फिर...  

Sun, 13 Sep 2020 08:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के फूलपुर थाना अंतर्गत पिंडरा बाजार में रविवार की दोपहर ईसाई धर्म अपनाने जा रहे एक परिवार को हिंदू संगठनों के लोगों ने समझाबुझाकर किसी तरह से उन्हें रोक लिया। वहीं, हिंदू संगठनों के लोगों की सक्रियता देख लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाला युवक भाग निकला।  

विज्ञापन


पिंडरा बाजार के दक्षिणी छोर पर रहने वाले एक युवक की पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। उसके पड़ोस का युवक जो ईसाई धर्म का अनुयायी हो चुका है, उसने पैसा और इलाज कराने का लालच देकर पिंडरा स्थित एक चर्च में ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराने जा रहा था।

इसे लेकर आसपास के लोगों को शक हुआ और पूछताछ की तो हकीकत सामने आई। इसकी सूचना पाकर पहुंचे हिंदू संगठनों के लोगों ने परिवार के लोगों को समझाया और चिकित्सक से इलाज कराने व सहयोग करने की बात की तो सभी मान गए। वहीं, लोगों का हस्तक्षेप देख धर्म परिवर्तन कराने वाला युवक मौके से भाग निकला। बताते चलें कि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पैसे और बेहतर सुविधाओं का लालच देकर धर्म परिवर्तन की चर्चाएं जोरों पर हैं। 

फूलपुर इंस्पेक्टर सनवर अली ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भेजी गई थी। हालांकि मौके पर कोई नहीं मिला। सूचना के आधार पर प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें