रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद यादव ने शनिवार की रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डीआरएम वीके पंजियार ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
डीआरएम ने बताया कि औड़िहार-छपरा दोहरीकरण कार्य तेज गति से चल रहा है और औड़िहार-तरांव दोहरीकरण कार्य अंतिम चरण में है। यह सेक्शन एक माह के अंदर चालू हो जाएगा। तरांव-आंकुशपुर के बीच भी दोहरीकरण का कार्य जोरों से चल रहा है।
इस दौरान औड़िहार से छपरा दोहरीकरण में कुछ रेलवे स्टेशनों में परिचालन की दृष्टि से बदलाव किए गए हैं। स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं जैसे कि स्टेशन भवन, प्लेटफार्म, पानी की व्यवस्था, एरिया तथा बैठने की व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। दोहरीकरण परियोजना के क्रम में स्टेशनों पर हाई लेवल प्लेटफार्म तथा फुट ओवरब्रिज आदि का भी निर्माण कराया जा रहा है।