फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में संघ के इंद्रेश कुमार ने महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला पर साधा निशाना, बोले- दोनो हैं चीन के समर्थक, छोड़ दें भारत

Mon, 14 Dec 2020 12:50 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
सम्मेलन को संबोधित करते इंद्रेश कुमार - फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत के मुसलमान सावधान रहेंं। महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला चीन के समर्थक हैं और भारतीय मुसलमानों को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। फारूक और महबूबा को यदि भारत में रहना पसंद नहीं है तो चीन और पाकिस्तान में कहीं भी जाकर शरण ले लें।

वह रविवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से इंद्रेश नगर लमही के सुभाष भवन मेंं आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में चीन और पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय बहिष्कार पर चर्चा करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि मानवता को बचाने के लिए आज पूरे विश्व को इन दोनों देशों के खिलाफ खड़े होना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
सम्मेलन को संबोधित करते इंद्रेश कुमार - फोटो : अमर उजाला।
दोनों देशों ने साम्राज्यवाद की भूख में मानवता पर संकट खड़ा कर दिया है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक इनका बहिष्कार करेगी और संयुक्त राष्ट्र को इनके खिलाफ  पत्र भी लिखेगी। दुनिया एक तरफ जहां चीन के जैविक हथियार कोरोना के संकट से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी आतंकवाद का। 

भारत का मुसलमान चीन और पाकिस्तान समर्थकों के चेहरे उजागर करने के साथ ही उनका बहिष्कार करेगा। भारतीय मुसलमान अब सजग हो चुका है और देश के खिलाफ काम करने वाले नेताओं का साथ नहीं देने वाला है। इस दौरान पूर्वांचल के जिलों में ब्लाक स्तर पर पाकिस्तान और चीन समर्थकों का विरोध करने की योजना बनाई गई। 

 
विज्ञापन

3 of 5
सम्मेलन को संबोधित करते इंद्रेश कुमार - फोटो : अमर उजाला।
संचालन मो. अजहरूद्दीन और धन्यवाद तुषारकांत ने किया। सम्मेलन में मौलाना शफीक अहमद मुजद्दीदी, हाजी मोबिन, अफसर बाबा, सबाना खान, अयाज खान, हेशामुद्दीन, इब्राहिम, शाहिद अंसारी, नेसार अली, छोटक, जियाउद्दीन, इसराईल खान, रेयाजुल हक अंसारी, मो. आरिफ, मो. सादिक ने भाग लिया।

4 of 5
सम्मेलन को संबोधित करते इंद्रेश कुमार - फोटो : अमर उजाला।
फ्लैट रेट पर बिजली के लिए इंद्रेश कुमार से मिले बुनकर
फ्लैट रेट पर बिजली के मुद्दे पर बुनकर बिरादराना तंजीम चौदहों के प्रतिनिधिमंडल ने इंद्रेश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने फ्लैट रेट पर बिजली व्यवस्था की बहाली के प्रयास के लिए आभार जताया। बुनकर बिरादराना तंजीम चौदहों का प्रतिनिधिमंडल सरदार मकबूल हसन के नेतृत्व में रविवार को लमही स्थित विशाल भारत संस्थान पहुंचा।

सरदार मकबूल हसन ने राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विगत दिनों बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली के लिए इंद्रेश कुमार से प्रयास करने की अपील की गई थी। उन्होंने हर संभव सहयोग किया और सरकार सैद्धांतिक रूप से फ्लैट रेट पर बिजली आपूर्ति के लिए सहमत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला।
सरदार मकबूल हसन ने इस आशय का शासनादेश जारी करने में शासन-प्रशासन की ओर से की जा रही देरी का मामला भी उठाया और इंद्रेश कुमार से अनुरोध किया कि वह यथाशीघ्र शासनादेश जारी करवाने के लिए प्रयास करें। इंद्रेश कुमार ने मदद एवं सहयोग का आश्वासन दिया है। इस दौरान हाजी अब्दुल वहीद, मौलाना नईम अहमद, बिलाल नोमानी, इशरत उस्मानी आदि मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें