फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

170 दिन बाद मिला बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में प्रवेश

Tue, 08 Sep 2020 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Kashi Vishwanath - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ और उनके भक्तों के बीच की दूरी अब समाप्त हो गई है। सोमवार से बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में प्रवेश शुरू हो गया। 170 दिनों के बाद जब भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।  

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण भक्तों को बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन 8 जून से मिल रहे थे। मंदिर प्रशासन ने अब धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में बाबा के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दे दी है। इसके बाद द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का गर्भगृह भक्तों के लिए खोल दिया गया।


 170 दिनों बाद भक्त अपने आराध्य के दर्शन नजदीक से करके बेहद खुश हैं। भक्त सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण 21 मार्च को काशी विश्वनाथ मंदिर भक्तों के लिए बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें