फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ढाई घंटे में लोगों ने तय किया साढ़े तीन किलोमीटर का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राजघाट स्थित मालवीय पुल पर सोमवार की सुबह बारिश और स्लो ट्रैफिक के कारण लंबा जाम लग गया। हालत यह थी कि लगभग साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी लोगों ने दो से ढाई घंटे में तय की। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर लगभग एक बजे आवागमन सामान्य हुआ। वहीं, सोमवार का दिन होने के कारण शहर के अन्य हिस्सों में भी लोग जाम से जूझते नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह हुई बारिश के कारण मालवीय पुल के ज्वाइंट्स के पास पानी इकट्ठा हो गया था। इसके चलते पुल पर आवागमन की रफ्तार धीमी हो गई थी। इसके अलावा सोमवार होने के कारण चंदौली से वाराणसी आने वाले वाहनों की संख्या भी अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा थी। इसके चलते मालवीय पुल पर ट्रैफिक स्लो हो गया और पड़ाव चौराहा से लेकर राजघाट तक जाम लग गया। वहीं, सोमवार का दिन होने के कारण बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी ज्यादा थी। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता भी कुछ खास नहीं देखने को मिली और सड़क पर अतिक्रमण के साथ ही बेतरतीब तरीके से वाहन भी खड़े थे। इसके चलते शहर के कई इलाकों में लोग जाम से जूझते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें