फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ में तिब्बतियन लोसर पर्व का आगाज

Wed, 10 Feb 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिब्बतियों के नए साल के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय लोसर पर्व का मंगलवार को आगाज हुआ। पहले दिन केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय परिसर में परम पावन दलाई लामा के चित्र के समक्ष विश्व शांति के लिए विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन


शाम को तिब्बती परंपरा में रंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। यह पर्व तीन दिनों तक मनाया जाएगा। स्टूडेंट मेस कमेटी के संयोजन में शुरू हुए पर्व का शुभारंभ केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवांग समतेन ने किया।

कालचक्र मैदान में परम पावन दलाई लामा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। फल आदि के अलावा खाता अर्पित किया गया। तिब्बती बौद्ध मतावलंबियों ने इस आयोजन के लिए परिसर को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन


तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में पहले दिन विश्व शांति के लिए विशेष पूजा पाठ किया गया। देर रात तक पारंपरिक खेल भी परिसर में आयोजित हुए। फिर टॉसी, सोपा नृत्य से आयोजन की रौनक और निखर आई। भूटानी सांस्कृतिक नृत्य का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें