फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के क्रिकेटरों को तराशेंगे मदनलाल

Wed, 10 Feb 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मदनलाल एमिनिटी स्पोर्ट्स अकादमी के साथ मिलकर पूर्वांचल के क्रिकेटरों को तराशेंगे। इसके लिए 14 फरवरी को वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। इस परीक्षण में आठ से 15 साल तक के बच्चे भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को लहुराबीर स्थित होटल प्रदीप में मदनलाल के बेटे और उनकी क्रिकेट अकादमी के मेंटर कुणाल लाल ने बताया कि अकादमी में प्रशिक्षुओं को क्रिकेट ट्रेनिंग के साथ ही पढ़ाई की भी व्यवस्था होगी।

मीडिया से बातचीत में कुणाल ने अकादमी की योजनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि एमिनिटी स्पोर्ट्स अकादमी, रुद्रपुर (उत्तराखंड) और मदनलाल क्रिकेट अकादमी (नई दिल्ली) दोनों मिलकर इस काम को करेंगे।
विज्ञापन


वाराणसी के अलावा यूपी के बरेली में क्रिकेट ट्रायल आयोजित किया गया है। इसके अलावा जमशेदपुर, पटना और रांची में प्रशिक्षुओं की तलाश होगी। इन पांच सेंटरों से 30 से 40 बच्चे रुद्रपुर में मार्च के पहले सप्ताह में होने वाले मेगा ट्रायल के लिए चुने जाएंगे।

मेगा ट्रायल में चयनित बच्चों को ही अकादमी में दाखिला मिलेगा। इनमें से दस श्रेष्ठ बच्चों को अकादमी की ओर से छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। बच्चों की पढ़ाई, रहने-खाने और कोचिंग की व्यवस्था अकादमी ही करेगी। कुणाल लाल ने बताया कि रुद्रपुर में कुल 14 एकड़ में अकादमी स्थापित है।
विज्ञापन


यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट विकेट बनाया गया है। इसके अलावा इनडोर बॉलिंग मशीन और जिमनेजियम आदि सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें