सारनाथ क्षेत्र के घर में परिवार के लोग सो रहे थे कि अचानक कमरे में हलचल सुनाई दी। घर के लोग जब कमरे के नजदीक पहुंचे तो आवाज भी आती हुई दिखी जिसके बाद दरवाजा खुलवाने के लिए खटखटाया। अंदर मौजूद चोर ने नकली पिस्टल से डराने का प्रयास किया लेकिन घर वालों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे छीन लिया और इसके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया।
विज्ञापन
मामले की सूचना पुलिस को दी गई और इसी बीच पड़ोस के लोग भी जग गए जिसके बाद पब्लिक ने भी चोर को पीटा। पुलिस पहुंची तो चोर को हिरासत में लिया ओर थाने ले गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग सतर्क नजर आ रहे हैं।