फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाएंगे मोदी

Mon, 14 Sep 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीडीएस और रिंग रोड की करोड़ों की योजना की सौगात देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘स्वच्छ भारत दिव्य काशी’ अभियान की हकीकत जानने शहर के कुछेक इलाकों का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

 इतना ही नहीं पीएम काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में भी हाजिरी लगा सकते हैं। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। पीएम कुछ और समय अपने संसदीय क्षेत्र में रुक सकते हैं।
इस साल दो बार 28 जून और 16 जुलाई को खराब मौसम की वजह से पीएम का दौरा ऐन वक्त पर स्थगित हो चुका है। अबकी कोई बाधा न आए इसके लिए मंच निर्माण से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पूजन-अर्चन भी किया गया। वहीं पीएम अबकी काशी के कोतवाल कालभैरव के दरबार में भी हाजिरी लगाने जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने पिछले दिनों पीएम से कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि अबकी जब आप बनारस आएं तो काशी के कोतवाल के दरबार में जरूर हाजिरी लगाएं। पीएम ने उनके प्रस्ताव को मंजूर करते हुए दौरे के कार्यक्रम में कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन को शामिल कराने को कहा।
 पीएम की ओर से हरी झंडी मिलने के साथ ही भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। पीएम की सुरक्षा और आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए देखा जा रहा है कि पीएम को किस रास्ते से कालभैरव मंदिर तक ले जाया जाए। बहरहाल, अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच प्रधानमंत्री कालभैरव मंदिर में मत्था टेकने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें