डीएम के आदेश पर हेड मास्टर को निलंबित कर दिया गया है। डीएम सुशील कुमार पटेल ने बीएसए को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। सोमवार रात को परिजनों ने छह रसोइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी थी। लालगंज पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। हिरासत में ली गईंं छह रसोइयां लीलावती देवी, कमलावती देवी, सोना देवी, मोना देवी, रीता देवी, नगीना देवी हैं।
दोपहर में मिड डे मिल के गर्म भगौने में गिरने से मासूम की मौत हो गई
भगौने में गिरकर झुलसने के बाद मंडलीय अस्पताल में शाम को इलाज के दौरान मासूम की मौत होने पर बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह मंडलीय अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह और एडीएम यूपी सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। डीएम ने मामले की जांच के लिए बीएसए को कार्रवाई का निर्देश दिया। मामले में बीएसए ने हेड मास्टर संतोष कुमार यादव का निलंबित कर दिया।
डीएम सुशील कुमार पटेल के आदेश पर खंड विकास अधिकारी राममिलन ने लालगंज थाने में रसोईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। डीएम ने बीएसए से मामले की पूरी जांच कर रिपोर्ट मांगी है।