वाराणसी मंडलीय अस्पताल में दस बेड का कोरोना के लिए आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : amar ujala
शासन के निर्देश पर चीन से आने वाले सभी लोगों की जांच कराई जानी है। एक युवक के चीन से वापस आने की जानकारी मिलने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसकी जांच कराई गई, लेकिन रिपोर्ट में कुछ नहीं आया। एहतियात के तौर पर सैंपल केजीएमयू में भी भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
वायरल फीवर जैसे ही होते हैं लक्षण
बीएचयू यूरोलॉजी विभाग के प्रो. समीर त्रिवेदी का कहना है कि सामान्य तौर पर कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों में वायरल फीवर वाले लक्षण ही मिल रहे हैं। इसके संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बहुत जरूरी है। अगर नाक बहने, लंबे समय से सर्दी, खांसी, बुखार, सिर में तेज दर्द है तो अस्पताल जाकर जांच जरूर करवानी चाहिए।
मरीज की जांच भी आइसोलेशन वार्ड में ही की जानी चाहिए। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के चेस्ट फिजीशियन डॉ. आरके शर्मा का कहना है कि कोरोना वायरस के मरीज अभी बनारस में सामने नहीं आए हैं। इसके लक्षण वायरल फीवर जैसे ही होते हैं। संक्रमण भी तेजी होता है। इसके लक्षण दिखें तो समय से जांच कराना जरूरी होता है।