फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Hospital: आईएमएस बीएचयू में हर महीने बीमारी के कारण और निवारण पर होगी चर्चा, आम लोग भी हो सकेंगे शामिल

Sat, 31 Jan 2026 10:47 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईएमएस बीएचयू में हर महीने बीमारी के कारण और निवारण पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत 10 फरवरी को होगी। इसमें मरीजों की समस्याओं, बीमारी के प्रभाव, बचाव के उपाय के साथ ही बेहतर उपचार की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के विशेषज्ञ अब मरीजों का इलाज करने के साथ ही बीमारियों के कारण और उसके निवारण पर चर्चा करेंगे। स्वतंत्रता भवन में कार्यक्रम होगा। जिस बीमारी के बारे में चर्चा होगी, उससे जुड़े विशेषज्ञ अस्पताल में आने वाले मरीजों की समस्याओं, बीमारी के प्रभाव, बचाव के उपाय के साथ ही बेहतर उपचार की जानकारी भी देंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मेडिकल छात्र-छात्राओं के साथ ही आम लोगों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सके। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार का कहना है कि पिछले दिनों एक बैठक के दौरान ही स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही आम लोगों को बीमारियों के बारे में जागरूक करने का निर्णय लिया गया था। हर महीने होने वाली परिचर्चा की शुरुआत 10 फरवरी को होगी।

इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: बनारस में 10 दिन बाद लौटी ठंड, बारिश के साथ हो सकती है फरवरी की शुरुआत; जानें- मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ उच्च रक्तचाप पर अपनी बात रखेंगे। उच्च रक्तचाप की वजह से किस किस तरह की समस्या होती हैं। इसका प्रभाव शरीर के किन अंगों पर पड़ता है, इस पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। निदेशक ने बताया कि हर महीने शुरू होने वाली इस पहल से मेडिकल छात्रों के साथ ही डॉक्टरों को भी लाभ होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें